बागबाहरा : अहमदाबाद विमान हादसे पर  शोकसभा का आयोजन - CG Sandesh

बागबाहरा : अहमदाबाद विमान हादसे पर शोकसभा का आयोजन

गुजरात के अहमदाबाद में हुए हृदयविदारक विमान हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा शहर मंडल में शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणि के साथ साथ विमान में सवार 241 लोगों की मृत्यु हुई थी उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया इस कार्यक्रम में पूर्व संसद चुन्नी लाल साहू, मंडल अध्यक्ष डिम्पल ध्रुव, प्रेम साहू, आबिद खान, दुबेलाल साहू, जसराज बाला चंद्राकर,हरमीत बग्गा, अतुल गंडेचा,नारायण तांडी ,संजय मालवे,राहुल अग्रवाल, मोती पुजारा, मदन देवांगन, बृजेश गुप्ता, सविता दिवान, भोजनाथ देवांगन, मोहन ठाकुर, देवानंद शर्मा, धनंजय बाग, तुलसी यादव, ओमप्रकाश साहू, दिनेश विशाल, मोहन सागर, गंगा राम यादव उपस्थित हुए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें