सिघोड़ा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

सिघोड़ा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत, मामला दर्ज

सिघोड़ा थाना अंतर्गत खम्हारपाली तालाब के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद भोई पिता स्व. तिलक राम भोई उम्र 28 वर्ष, निवासी आकाशखार 3 जून 2025 को अपने घर आकाशखार से सी डी डिलक्स मोटर सायकल से घुमने खम्हारपाली की ओर निकला था, इसी दौरान खम्हारपाली तालाब के पास अज्ञात वाहन ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटरसायकल को ठोकर मार दिया.

जिससे अरविंद भोई गिर गया और उसे गम्भीर चोट लगते ही 112 वाहन से घायल अवस्था मे सीएचसी सरायपाली ईलाज हेतु भर्ती कराया, जहाँ डॉ. द्वारा अरविंद भोई को मृत घोषित कर दिया गया.

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें