सरायपाली : नर्सरी के पास मोहल्ले के दो लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : नर्सरी के पास मोहल्ले के दो लोगों ने की मारपीट

सरायपाली में वन विभाग के नर्सरी के पास एक व्यक्ति से उसी के मोहल्ले के दो लोगों ने गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

वार्ड नंबर 08 टावरपारा झिलमिला सरायपाली निवासी कन्हैया लाल चौहान जो कि पेंटिंग का काम करते हैं, 11 जून 2025 को दोपहर लगभग 03 बजे के आस पास वन विभाग के नर्सरी के पास थे, जहां पर उनके मोहल्ले के अनुराग दास एवं कार्तिक आदित्य आये और मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगे.

जिन्हें कन्हैया द्वारा गाली देने से मना करने पर दोनो ने मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये, अनुराग अपने हाथ में कड़ा पहना हुआ था जिससे प्रार्थी के सिर में चोंट लगकर खून निकल कर बहने लगा.

इसके बाद प्रार्थी कन्हैया ने बचाओ बचाओ चिल्लाया तो पास में खड़े मोहल्ले के हरीश दास, देवा निषाद, भगऊ दास आये और बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनुराग दास और कार्तिक आदित्य के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें