सरायपाली : लिमगांव में नाला के पास ग्राहकों की तलाश में महुआ... - CG Sandesh

सरायपाली : लिमगांव में नाला के पास ग्राहकों की तलाश में महुआ शराब लेकर खड़ा व्यक्ति पकड़ाया

सरायपाली पुलिस ने 11 जून 2025 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम लिमगांव में नाला के पास एक व्यक्ति को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमगांव नाला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी हाथ भट्टी महुआ शराब रखकर बिक्री वास्ते ग्राहकों की तलाश करते खड़ा है, सूचना पर पुलिस ने लिमगांव नाला पास जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति जो अपने हाथ में एक सफेद रंग के बिसलरी पानी बाटल 01 लीटर वाली लेकर खड़ा था उससे पूछताछ की, जिसने अपना नाम तेज कुमार सारथी पिता टिकेश्वर सारथी उम्र 32 साल, बाराडोली थाना सरायपाली का निवासी होना बताया.

उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके हाथ में रखे एक सफेद रंग बिसलरी पानी बाटल 01 लीटर वाली में भरी हुई करीबन 01 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 200 रूपये को जप्त कर आरोपी तेज कुमार सारथी का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें