CG: सात साल की बच्ची का अपहरण, कार दुर्घटना के बाद इलाज के ब... - CG Sandesh

CG: सात साल की बच्ची का अपहरण, कार दुर्घटना के बाद इलाज के बहाने उठा ले गए बदमाश

जांजगीर-चांपा। जिले में सात साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने कार की ठोकर से घायल बच्ची को इलाज के बहाने उठाकर ले गए. परिजनों ने बच्ची की तलाश की, नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।



दरअसल, ये पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के बलौदा-बिलासपुर रोड स्थित बछौद गांव का है. अपने नाना गांव आई सात वर्षीय शिवांगी पटेल गुरुवार शाम सहेलियों के साथ खेल रही थी. तभी अज्ञात कार की ठोकर से बच्ची घायल हो गई. तभी कार सवार युवकों ने इलाज के बहाने ने बच्ची को उठाकर ले गए. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के अस्पतालों में तलाश की. लेकिन बच्ची कही नहीं मिली, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें