सरायपाली : पुरानी रंजिश वश गाली गलौच करते हुए मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी रंजिश वश गाली गलौच करते हुए मारपीट

सरायपाली के महलपारा बांधा तालाब के पास एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश वश गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली निवासी कृष्णा बाघ ने बताया कि 09 जून 2025 को वह अपने दोस्त आवेश खत्री के साथ रायपुर गया था, जहाँ से रात्रि करीब 09 बजे बस से सरायपाली शीतला मंदिर के पास से उतरा तो उसी समय रूपेश यादव मोटर सायकल से आया जिसके साथ कृष्णा बाघ बैठकर महलपारा बांधा तालाब के पास गया जहां पर रूपेश यादव पुरानी रंजिश वश उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

इसी दौरान टिकेश्वर राव ऊर्फ टिकू, जीवन कौर, मुकेश राव तथा उसके मोहल्ले वाले डंडा, राड लेकर आये और सभी मिलकर मारपीट किये जिससे कृष्णा बाघ के सिर में, सीना में दाहिने पैर में चोंट आया चोंट लगने से वह वहीं बेहोश हो गया था, घटना को भूपेंद्र भोई, कौशल सोनी देखे हैं तथा ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें