महासमुंद के ग्राम परसकोल वार्ड नंबर 11 में गणेश पंडाल के पास शराब के नशे में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति और उनके भतीजे पर डंडे और हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला कर दिया.
महासमुंद थाना क्षेत्र के परसकोल वार्ड नंबर 12 में गणेश पंडाल की ओर जा रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दो व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
महासमुंद जिला अस्पताल खरोरा के पार्किंग स्थल से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.