कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेकेरा द्वारा संचालित किए जाने वाले बकरी बाजार को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन 26 मई 2026 से 25 मई 2027 तक संचालन की अनुमति प्रदान की है।
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है।
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज नगरपालिका महासमुंद शहरी क्षेत्र मेें पहला समाधान शिविर का आयोजन कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल, वार्ड क्रमांक 20 में किया गया।