प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर देश के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प की यात्रा रही है।
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार इन हाउस मॉडल (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले की 14 ग्राम पंचायतों में आधार केन्द्रों के संचालन हेतु 14 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है।