महिला स्व साहयता का सदस्य बनाकर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी.
महासमुंद जिले के सरायपाली थानांतर्गत एक गांव की कई महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 50 हजार से लाखों रुपए लोन दिलाने के नाम पे लाखो रु गबन कर फरार हो गए है. लोन लेने पहुंची महिलाओं ने जब मोबाइल फोन पर युवक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनको अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ. गरीब तबके की इन महिलाओं में से कुछ ने तो रुपए उधार लेकर युवको को सौंपे थे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों फ़रार युवक उसी गांव के है और दोनों की पत्नियां ही महिला स्व साहयता के अध्यक्ष थी. दोनों फरार युवक महिलाओ के नाम पे अलग -अलग बैंको से और प्राइवेट फ़ायनेंसरो से लोन दिलाने के कार्य करते थे. मजे की बात यह है कि गांव के कई महिलाओं को अलग-अलग महिला स्व साहयता के नाम पर सदस्य बनाकर बैंक और प्राइवेट फ़ायनेंसरो से लोन के नाम पर लाखों रु ठगी की गई.
इनमे से एक फरार युवक तो गांव में महिला स्व सहायता के नाम पर मध्यान्ह भोजन भी संचालन करता था, अब सवाल यह उठने लगा है कि जो आदमी लाखो रु का ठग कर फरार हो सकता है वह आदमी मध्यान्ह भोजन के नाम पर कितना डाका डाला होगा.
सरायपाली के प्राइवेट फाइनेंसरों द्वारा महिला स्व सहायताओं को लोन दिया जाता है, यह लोन साप्ताहिक पाक्षिक और मासिक क़िस्त पर महिला स्व सहायता के नाम दिया जाता है और एक मोटी ब्याज वसूली की जाती हैं.
महिलाओं को अपने ठगी का एहसास तब हुआ जब ठगी एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय आने की बात कह कर रवाना हो गया. और जब सुबह ये सभी महिलाएं लोन राशि लेने सरायपाली पहुंची तब बैंक पर गाँव के दोनों युवक नहीं होने और कंपनी का कोई दलाल नहीं होने की बात बताई गई जिसे सुनकर महिलाएं सकते में आ गई.
इसके बाद इन महिलाओं ने युवक के मोबाइल नंबर पर फोन कर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ ही मिला. धोखा धड़ी होने के बाद सभी महिलाएं एकत्रित हुई और रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाने लगीं. मौके पर कुछ लोग उन्हें थाने ले गए जहाँ उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने की राय दी, लेकिन पीड़ित महिलाओं ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया.