बिजली विभाग की लचर व्यवस्था देखकर ग्रामीणों ने सोशल मिडिया म... - CG Sandesh

बिजली विभाग की लचर व्यवस्था देखकर ग्रामीणों ने सोशल मिडिया में लिखा पत्र.

गाँव में बिजली की लचर व्यवस्था के चलते खेलप्रेमियों में 16 जून को होने वाले भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को ना देख पाने का भय बना हुआ है. जब मुकाबला भारत और पकिस्तान का होता है तो खेलप्रेमियों के आलावा और भी कई लोग इसमें दिलचस्पी लेते है. हाल ही में अभिनंदन को लेकर बने एक विज्ञापन को लेकर भी लोगों में काफ़ी आक्रोश है तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मैच को लेकर दर्शकों में कितनी दिलचस्पी रहेगी.    

मैच देखने समय किसी प्रकार विधुत में अवरोध ना हो इसलिए कुछ ग्रामीणों में विधुत विभाग का मजाक बनाते हुए सोशल मिडिया में विधुत व्यवस्था परस्पर बनाये रखने की मांग की है.    


प्रति,

कनिष्ठ यंत्री विद्युत विभाग बसना


विषय-:16 जून को होने वाले भारत/पाकिस्तान के बीच मैच में विद्युत अवरोध न हो बाबत्।


महोदय,

निवेदन है कि सब स्टेशन छानन्दपुर में लचर विद्युत व्यवस्था को देखते हुए 16 जून 2019 दिन रविवार को दोपहर 02 बजे से देर रात तक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में विद्युत ब्यवस्था बनी रहे ताकि मैच देने में कोई असुविधा ना हो।


प्रार्थी।          

गोवर्धन यादव

चक्रधर पटेल

सुकुल सिदार


फुलझर11 एवं समस्त खेलप्रेमी

    रेमड़ा



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें