CG : खेत में कुएं की खुदाई के दौरान हादसा, मलबा गिरने से एक ... - CG Sandesh

CG : खेत में कुएं की खुदाई के दौरान हादसा, मलबा गिरने से एक मजदुर की मौत, दूसरा घायल

मुंगेली। जिले के ग्राम टिकैत पेंड्री में मंगलवार को खेत में कुएं की खुदाई के दौरान मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर कुएं के भीतर कार्य कर रहे थे और ऊपर से अचानक भारी मलबा गिर पड़ा।


एक की मौत, एक घायल

इस हादसे में अशोक नेताम मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि दुर्गेश ध्रुव को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


प्रशासन मौके पर पहुंचा, जांच जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही सरगांव तहसीलदार अतुल वैष्णव, थाना प्रभारी संतोष शर्मा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कुएं में खुदाई के दौरान गिरा मलबा

ग्राम टिकैत पेंड्री निवासी भूखन लाल ध्रुव अपने खेत में जेसीबी की सहायता से नया कुआं खुदवा रहा था। इस कार्य में बीते चार दिनों से चार मजदूर लगे हुए थे। मंगलवार को मजदूर अशोक कुमार नेताम (36 वर्ष), पिता चेतराम और दुर्गेश ध्रुव कुएं के भीतर उतरकर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी और मलबा अचानक ढह गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें