महासमुंद : मेस्ट्रो स्कुटी में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोप... - CG Sandesh

महासमुंद : मेस्ट्रो स्कुटी में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने 9 जून 2025 को मुखबिर की सुचना पर हिरो मेस्ट्रो स्कुटी में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो अज्ञात व्यक्ति एक सफेद कलर की हिरो मेस्ट्रो स्कुटी क्रमांक सीजी 04 एन क्यू 6948 में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब भरकर घोड़ारी से महासमुंद की ओर विक्रय हेतु परिवहन करते जा रहे हैं.

सूचना पर पुलिस ने HP पेट्रोल पम्प के सामने NH 353 सडक ग्राम बेलसोण्डा मे पहुंचकर मुखबिर के बताये अनुसार एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति महासमुंद की ओर जाते मिले, जिसमे चालक खिलावन रात्रे  एवं पीछे बैठे व्यक्ति अपना चंदन टण्डन बतया, जिनके हिरो मेस्टो स्कूटी कमांक सीजी 04 एन क्यू 6948 के बीच में रखे एक सफेद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लिये जिसके अंदर 57 पौवा देशी प्लेन शराब शोले जिसके प्रत्येक शीशी 180 एमएल भरी हुई शीलबंद जुमला 10260 एमएल0 किमती 4560 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आब0 एक्ट का पाये जाने से. शराब परिवहन करते मिले एक सफेद हिरो मेस्टो स्कूटी कमांक सीजी 04 एन क्यू 6948 को जप्त कर आरोपी खिलावन रात्रे एवं चंदन टण्डन को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें