कोमाखान : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में हुई थी दो की मौत, पुलिस न... - CG Sandesh

कोमाखान : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में हुई थी दो की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोमाखान थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुए दो सड़क दुर्घटना के मामले में अपराध दर्ज किया गया, इन घटनाओं में एक 14 नाबालिग के सहित एक व्यक्ति की मौत हुई थी.    

मिली जानकारी के अनुसार तोमश ध्रुव पिता केशव ध्रुव उम्र 29 साल, कोसमखुंटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निवासी 22 जनवरी 2025 को बैण्ड बाजा बजाने कोमाखान क्षेत्र गया था, जो वापस आते समय रात्रि करीबन 11:00 बजे कोमाखान चौखड़ी के पास डिवाईडर से स्वयं टकराकर एक्सीडेंट हो गया, इसे बाद उसे बागबाहरा सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वहां से तोमेश को रिफर करने पर गुडविल्स अस्पताल सिध्दार्थ चौक रायपुर मे भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार दौरान 05 फरवरी 2025 को उसकी मृत्यु हो गई.

मामले में आरोपी मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GS 7245 का चालक तोमश ध्रुव के द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


एक अन्य घटना में 14 मार्च 2025 को शाम 05.00 बजे घनाराम मांझी उम्र 14 वर्ष, धरमबांधा नुवापाड़ा ओडिशा निवासी  नैन सिंग उर्फ नयन सिंग मांझी के साथ मोटर सायकल क्रमांक OD 26 F 9766 बजाज प्लेटीना से ग्राम खट्टी आया हुआ था जो वापस ग्राम खलना लौटते समय खट्टी मोड़ के पास लापरवाहीपूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे पिछे बैठे घनाराम मांझी को सिर, हाथ पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सो पर चोंटे आई थी जिसके बाद उसे ईलाज हेतु 108 एम्बूलेंस के माध्यम से नुआपाडा (ओडिसा) सरकारी अस्पताल उपचार हेतु लेकर गये थे जहां उपचार के दौरान घनाराम मांझी का मृत्यु हो गया था जिस पर थाना नुआपाडा जिला नुवापाडा ओडिसा में मर्ग क्रमांक 08/2025 धारा 194 BNSS पंजीबध्द कर शव पंचनामा कार्यवाही कर जांच पश्चात संपूर्ण मर्ग डायरी को श्रीमान सब डिविजन मजिस्ट्रेट जिला नुआपाडा ओडिसा के कार्यालय में फाईल हेतु जमा किया गया था.

इसके बाद मर्ग डायरी थाना कोमाखान में प्राप्त होने पर मर्ग क्रमांक 16/2025 धारा 194 BNSS पंजीबध्द कर जांच कार्यवाही मे लिया गया, मर्ग जांच दौरान बताया गया कि पीछे बैठे घनाराम मांझी उम्र 14 वर्ष, एवं नैन सिंग उर्फ नयन सिंग मांझी मोटर सायकल क्रमांक OD 26 F 9766 बजाज प्लेटीना को लापरवाहीपूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर गिरने से चालक नयन सिंग मांझी को किसी प्रकार की चोंटे नही आई है एवं पीछे बैठे घनाराम मांझी को सिर, हाथ पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सो पर चोंटे आई थी जिसका उपचार के दौरान मृत्यु हो गया.

आरोपी मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक OD 26 F 9766 का चालक नैन सिंग उर्फ नयन सिंग मांझी के द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी चालक के विरूध्द अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें