CG : डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात बदमाशों ने फेंकी... - CG Sandesh

CG : डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात बदमाशों ने फेंकी मिट्टी, संगठनों में आक्रोश

रायगढ़। बीते कुछ दिनों पहले ही संविधान के रचियता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर आपराधिक तत्वों द्वारा जूते की माला पहनाने का वीडियो सामने आया था. अब फिर से वही घटना दोहराई गई, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने प्रतिमा पर मिट्टी फेंक दी। रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात बदमाशों ने प्रतिमा पर मिट्टी फेंक दी।



मामला सामने आयने के बाद भीम आर्मी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। नगर पुलिस अधीक्षक और थाना स्टाफ भी मौजूद हैं और जल्द कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी वहां मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें