CG : अरपा डैम में युवक और युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप, तलाश जारी
बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां अरपा डैम में युवक - युवती के कूदने की खबर आई है। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने दोमुहानी के पास युवक और युवती को डैम में कूदते हुए देखा है। युवक और युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसारए यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। यहां लोगों ने दोमुहानी के पास युवक और युवती को डैम में कूदते हुए देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक.युवती के डैम में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची है और दोनों की तलाश में जुट गई है। फ़िलहाल युवक और युवती का कोई सुराग नहीं मिला है और ना ही दोनों की पहचान हुई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें