CG : पति - पत्नी के झगड़े को शांत कराने गए पिता की हत्या, आरो... - CG Sandesh

CG : पति - पत्नी के झगड़े को शांत कराने गए पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसे शांत कराने गए पिता पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद मृतक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहटादाह का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली मुसाफिर दास मारकंडे ( 27 साल) ने धमधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 24 मई की रात उसके ताऊ की उनके बेटे ने हत्या कर दी है। उसने बताया कि उसके बड़े पिता धरमपाल मारकंडे अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे।


इसी दौरान उसका बेटा शंकरदास मारकंडे अपनी पत्नी लीला मारकंडे के साथ झगड़ा करने लगा। काफी देर तक झगड़ा होता देख धरमपाल उठा और अपने बेटे शंकर को झगड़ा करने से मना करने लगा। बेटे ने पिता के साथ गाली गलौज करते हुए ईंट उठाकर सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता के बांई आंख के पास चोट आई।



घटना के बाद परिजनों ने घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगाने पर पुलिस मौके पर पहुंची बेटा शंकरदास मारकंडे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की गई। जिसके बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें