CG : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है शपथ ग्र... - CG Sandesh

CG : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलेंं एक बार फिर तेज है। सब कुछ ठीक रहा, तो इसी महीने कैबिनेट विस्तार हो सकता है। खबरें मिल रही है कि हरियाणा पैटर्न पर ही छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार होगा, यानी कैबिनेट में 12 की जगह 13 मंत्री होंगे। लेकिन, सूत्र चार मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दावा कर रहे हैं। अगर चार मंत्री शपथ लेते हैं, तो जाहिर है मौजूदा मंत्रिमंडल में से किसी एक को ड्राप करना होगा? लेकिन मंत्रिमंडल से बाहर होने वाला चेहरा कौन होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है।


शपथ ग्रहण 13 से 15 जून के बीच 


जानकारी के मुताबिक 15 जून तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा। 13 से 15 जून के बीच शपथ ग्रहण की तारीख हो सकती है। 13 जून को राज्यपाल वापस रायपुर लौटेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। अगर संभावित मंत्रियों की बात करें तो अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय है।


इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज 


इसके अलावे बस्तर को मजबूत करने के लिए लता उसेंडी को मंत्रिमंडल में जगह दिया जा सकता है। अभी लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष है। लता उसेंडी पहले भी मंत्री पद की दावेदारों में रही थी, लेकिन सरकार गठन की फाइनल लिस्ट में लता उसेंडी का नाम नहीं था। दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव का नाम इस बार भी मंत्री की लिस्ट में देखा जा रहा है। गजेंद्र यादव पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आये हैं। वहीं उत्कल समाज के प्रतिनिधि के तौर पर रायपुर संभाग से पुरंदर मिश्रा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।



किसे किया जायेगा ड्राप?

लेकिन अगर चार मंत्रियों का शपथ हुआ, तो फिर किस एक मंत्री को ड्राप किया जायेगा? इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ तो नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरगुजा से किसी मंत्री को ड्राप किया जा सकता है। सरगुजा से एक मंत्री घटाकर, बस्तर में प्रतिनिधित्व बढ़ाया जायेगा। फिलहाल अटकलें तेज है, लेकिन दावा यही किया जा रहा है कि इस बार मंत्रियों का शपथ जून महीने में ही हो जायेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें