CG : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, ढाबा के पास मिली सलीम क... - CG Sandesh

CG : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, ढाबा के पास मिली सलीम की लाश

बिलासपुर। जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां बकरीद के दिन तखतपुर वार्ड क्रमांक 1, चूलघट रोड निवासी सलीम खान उर्फ मंझला ने 6 जून को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से बकरीद की खुशियां मातम में बदल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



जानकारी के अनुसार मृतक ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर के रूप में कार्यरत था। घटना के दिन वह गाड़ी में बिलासपुर गया था, लेकिन डिलीवरी के बाद अचानक लापता हो गया। देर रात तक ड्राइवर ने उसका इंतजार किया, पर वह वापस नहीं लौटा। अगली सुबह सूचना मिली कि लिदरी ठाकुर ढाबा के पास शेड से लटकते हुए उसका शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दी है। बकरीद के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार मंझला बेहद मेहनती और तेज काम करने वाला युवक था। उसकी असामयिक मौत से सभी स्तब्ध हैं। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें