CG : 100 से ज्यादा महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना... - CG Sandesh

CG : 100 से ज्यादा महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, वजह पति की दूसरी शादी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिले के राजिम, फिंगेश्वर और देवभोग-मैनपुर इलाकों में सौ से ज्यादा महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें सिर्फ इसलिए योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा क्योंकि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है।

सबसे चौंकाने वाला मामला पंडरीपानी गांव का है। यहां एक शख्स तुलेश साहू ने परियोजना अधिकारी को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि उनकी दूसरी पत्नी को भी योजना के तहत ₹1000 की मदद दी जाए, जबकि पहली पत्नी को पहले से ही यह लाभ मिल रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि हिंदू कानून के अनुसार एक पुरुष की केवल एक पत्नी कानूनी रूप से मान्य होती है। इसलिए दूसरी पत्नी को योजना का लाभ नहीं मिल सकता। लेकिन समस्या यह भी है कि कई वैध पत्नियों का आवेदन भी सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उनके पति ने दूसरी शादी की है।

ऐसे में सवाल उठता है कि अगर दूसरी शादी गैरकानूनी है, तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? और अगर कोई महिला वैध पत्नी है, तो उसे योजना से बाहर क्यों किया जा रहा है?

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है, लेकिन इस तरह की स्थितियों में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कुछ महिलाओं ने दोबारा आवेदन भी दिया, मगर उन्हें फिर से निराशा हाथ लगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें