CG : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की दर... - CG Sandesh

CG : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

धमतरी। नगरी सिहावा से बड़ी खबर विधुत करंट की चपेट मे आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत। मिली जानकारी अनुसार नगरी ब्लाक के ग्राम सांकरा कोडमुड पारा निवासी दूरदेश ध्रुव पिता कुंवर सिंग ध्रुव उम्र 55 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सिहावा थाना क्षेत्र की ग्राम सांकरा की है।


बताया जा रहा है कि पेड़ की टहनी को काटने के लिए ऊपर चढ़ा था, टहनी काटते समय उपर की ओर से गई विद्युत तार संपर्क में आने से पेड़ मे विद्युत करंट प्रवाह हो गया, जिसकी करंट की चपेट मे आने से उस व्यक्ति की मौत हो गई। और शव पेड़ की टहनी पर फस गया।


आपको बता की दूरदेश ध्रुव मजदूरी करने वाले एक गरीब परिवार व्यक्ति हैं, जो 6 जून को फारेस्ट आफिस के सामने सांकरा निवासी पूनम चंद साहू के पास काम करने गया था। पूनम चंद साहू के घर के सामने झाड़ है। दूरदेश ध्रुव को झाड़ मे चढ़ कर डंगानी को काटने के लिए कहा गया। जिसे वो झाड़ मे चढ़ कर टहनी को काट रहा था। तभी करंट के चपेट मे आ गया।

अब यहां पर एक बड़ी सवाल उठता है कि झाड़ काटने से पहले विद्युत लाइन को बंद करने के लिए विधुत विभाग को घर मालिक के द्वारा कोई जानकारी क्यों नहीं दिया गया। अगर विद्युत विभाग को जानकारी मिल जाती तो यह घटना घटित नही होती। वही दूसरी ओर लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की भी लापरवाही है। विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत तार से सटे टहनी को काटने की कार्य सही तरीके से नहीं करवाने से आम लोगों को खुद से करना पड़ रहा है अगर विभाग द्वारा पहले से यह कार्य हो गया रहता तो यह घटना घटित नहीं होती।


इस घटना को लेकर ग्रामिणो में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोषित है, घटना की सुचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नगरी स्थित चीरघर भिजवाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें