CG :  शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की मौत, पुल के डिवाइडर... - CG Sandesh

CG : शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की मौत, पुल के डिवाइडर से टकराई थी क्रेटा कार

धमतरी। जिले के नगरी में बीती रात शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जका रहा है कि दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना 3 मई की रात्रि यानी बीते रात्रि 11 बजे की है, बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवांगन का परिवार दुर्ग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी गट्टासिली सिहावा रोड पर दुधाव मोड़ के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जबरदस्त टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दुर्घटना में त्रिलोक देवांगन की पत्नी प्रेमा देवांगन और बेटा राबिन देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।



सुचना मिलते ही सिहावा पुलिस घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना की खबर से देवांगन समाज के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें