महासमुंद : वामा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सड़क पर उतरे ... - CG Sandesh

महासमुंद : वामा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, बोले – 421 रुपए की पेमेंट स्लिप काटकर 250 रुपए दे रहे मजदूरी

महासमुंद। जिले के तुमगांव नगर पंचायत के सैकड़ों महिला पुरुषों ने तुमगांव स्थित वामा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आज सड़कों पर उतर के आंदोलन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वामा डेयरी से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से खेत बंजर हो रहे हैं, पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं दूषित पानी पीने से आसपास के पशु-पक्षी और जंगली जानवर मर रहे हैं।

हम आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजे तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू के नेतृत्व में वामा डेयरी में काम करने वाली महिलाओं और ग्रामीणों ने डेयरी के संचालकों पर ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया हैं।

ग्रामीण महिलाओं ने कहा है कि वामा डेरी के संचालकों द्वारा महिलाओं से काम लिया जा रहा है और 9 घंटे काम के बदले मात्र 250 रुपए रोजी दी जा रही है, जबकि पेमेंट स्लिप में 421 रुपए रोजी की रसीद में ग्रामीण महिलाओं से हस्ताक्षर लिया जा रहा है।

सरकार के द्वारा बनाए गए श्रम कानून का पालन वामा डेयरी में नहीं किया जा रहा हैं। नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू ने कहा है कि वामा डेयरी में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को उनका हक नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें