CG : तीरथगढ़ वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत - CG Sandesh

CG : तीरथगढ़ वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले के तीरथगढ़ वॉटरफॉल में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है, विशाखापट्टनम से परिवार तीरथगढ़ वाटरफॉल घूमने आया था, इसी दौरान तीरथगढ़ वॉटरफॉल में युवक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को ढूंढकर बाहर निकाला।


दरअसल बस्तर में हो रही पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश से तीरथगढ़ में वाटर लेवल बढ़ने से यह हादसा हुआ है, इस हादसे के वक्त तीरथगढ़ में कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था, सूचना मिलने पर दरभा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, युवक का नाम सात्विक राव बताया जा रहा है, मृतक के परिजन सभी विशाखापट्टनम के निवासी हैं, जो बस्तर के तीरथगढ़ वॉटरफॉल घूमने आए हुए थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें