CG : KTU में जमकर बवाल, नशे में धुत बॉयज हॉस्टल के लड़कों ने ... - CG Sandesh

CG : KTU में जमकर बवाल, नशे में धुत बॉयज हॉस्टल के लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के साथ की बदसलूकी, सुरक्षा पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात 11.30 -12.00 के बीच जमकर बवाल हुआ है। यहां छात्राओं ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर गाली-गलौच करने और अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद छात्राओं में आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल है। दोनों ही हॉस्टल में छात्र और छात्राएं रहती है। बीती रात छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को गालियां देने लगे और अश्लील कमेंट्स करने लगे। इतना ही छात्राओं का आरोप है कि, छात्रों ने खिड़कियों से झांककर गंदे और अश्लील इशारे भी किए। लड़कियो ने इस बात की शिकायत प्रशासन (वार्डन, गार्ड, केयरटेकर,रजिस्टर, हॉस्टल प्रभारी) के इन अधिकारियों को तुरंत दी लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं बवाल खत्म होने के कई घंटो बाद भी हॉस्टल की केयर टेकर मौके पर पहुंची थी।

इस मामले में छात्राओं ने बताया कि, ऐसी घटना पहली बार नहीं हो रही है। छात्र पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं और उन्होंने इस बात की शिकायत विश्वविद्यालय में की थी। छात्राओं ने आगे कहा कि, हमने कई बार इस बात की शिकायत की है, लेकिन छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। फ़िलहाल छात्राओं ने इस पूरे मामले की शिकायत की है।

पुलिस ने कहा ये हमारे प्रोटोकॉल में नहीं है और आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं है , आपके प्रशासन के अधिकारी बॉयज हॉस्टल का गेट खुलवाने की अनुमति नहीं दे रहे है , ये कहकर पुलिस बिना कुछ किए वापस लौट गई ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें