महासमुंद :18 दिन बाद भी भाजपा नेता के खिलाफ नहीं हुआ मामला द... - CG Sandesh

महासमुंद :18 दिन बाद भी भाजपा नेता के खिलाफ नहीं हुआ मामला दर्ज, भूख हड़ताल पर कांग्रेसी नेता

महासमुंद। जिले के बागबाहरा ब्लॉक में कांग्रेसी नेता अंकित बागबाहरा ने भाजपा नेता पर 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने पर आज कांग्रेसी नेता ने गांधीगिरी करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

बागबाहरा ब्लॉक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने बताया है कि किसान फसल बीमा की राशि पर हो रहे कमीशन खोरी को लेकर उनके द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई थी, जिसके बाद से कांग्रेसी नेता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। अंकित बागबाहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा नेता हितेश चंद्राकर द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत अंकित बागबाहरा ने पुलिस प्रशासन से की है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा 18 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई भाजपा नेता के खिलाफ अब तक नहीं की है। पुलिस प्रशासन के रवैया से नाखुश कांग्रेसी नेता ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें