CG : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा - पोते की मौत, दादी की... - CG Sandesh

CG : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा - पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के गंडई-कवर्धा में दर्दनाक हादसा हुआ है, तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दादी की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, घटना गंडई थाना क्षेत्र के सुरही नदी पुल के पास की है। साजा ब्लाॅक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर अपनी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मालकर के साथ लमरा गांव अपनी बेटी के घर आये थे। आज (रविवार) की सुबह तीनों एक बाइक में सवार होकर अपने गांव पदमी लौट रहे थे।


इसी दौरान सुरही नदी पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक से तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। दर्दनाक घटना में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दादी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर हाइवा चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें