छत्तीसगढ़ से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी प... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दुर्ग। दुर्ग से उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर काकड़ागाड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर पहाड़ी से अचानक एक बड़ा बोल्डर यात्रियों की मैक्स वाहन पर गिर गया। इस घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार यात्री घायल हो गए हैं। दुर्ग जिले के रुआबांधा से 25 मई को चार दोस्त केदारनाथ दर्शन के लिए निकले थे, हादसा के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

दरअसल घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत वाहन से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि मृतकों में वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत, निवासी नाग पनियाला, लंबगांव (नई टिहरी) शामिल हैं। वहीं, 24 वर्षीय शैलेश कुमार यादव ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस घटना में 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, 24 वर्षीय ओंकार सिंह राजपूत, 19 वर्षीय दीपेश यादव और चित्रांश साहू घायल हो गए हैं। शैलेश के पिता ने बताया कि 25 मई ट्रेन से हरिद्वार के निकले उसके बाद वहां से प्राइवेट व्हीकल कर केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे, उन्होंने बेटे को कई बार फोन करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में उसके साथियों ने दुखद खबर दी कि शैलेश अब इस दुनिया में नहीं रहा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के लिए एक दर्दनाक चेतावनी है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानी अत्यंत जरूरी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें