सरायपाली : पार्षद को फोन करो कहने पर महिला से मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : पार्षद को फोन करो कहने पर महिला से मारपीट

सरायपाली में एक महिला के साथ मारपीट होने पर उसने अपनी शिकायत पुलिस ने दर्ज कराई है.

07 बैदपाली रोड सरायपाली निवासी सतबाई बरेठ ने बताया कि 30 मई 2025 को शाम 06:30 से 07:00 बजे के बीच उनके मोहल्ले में पानी टेंकर पानी बाटने हेतु आया था,  तथा सतबाई के घर के सामने खराब हो गया.

जहाँ संजय चौहान शराब के नशे में आया और सतबाई को बोला कि जा तो आसपास के लोगों को बुला कर लाना, जिसपर सतबाई ने कहा कि पार्षद को फोन करो मेरे बच्चे का तबियत खराब है मैं किसी को बुलाने नही जाऊंगी, इसी बात पर संजय चौहान सतबाई को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये तुझे जान से मार दूंगा कहकर पास में पड़े इंट एवं पानी ढकने के चौकोर प्लाई को उठाकर सतबाई के सिर में मार दिया, जिससे उसका माथा कट कर खून बहने लगा तथा दाहिना हांथ के बांह में दर्द हो रहा है. घटना को पड़ोस के लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.  

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें