CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 3 और नए ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 3 और नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है। शनिवार को तीन नए मरीजों की पहचान हुई हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 हो गईं है। रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, जबकि पूरे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 5 हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों संक्रमितों में एक पुरुष (74 वर्ष) और एक महिला (42 वर्ष) शामिल हैं। पुरुष टाटीबंद महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की निवासी है। ये न कहीं बाहर से आए न बाहर के निवासी हैं। इससे संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। इनमें से एक मरीज़ की पहचान एम्स ओपीडी में दूसरी संक्रमित महिला मेकाहारा की नर्स है।

देश में कुल 2390 एक्टिव केस

इसी के साथ भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2390 तक पहुंच गई है। केरल के हालात भयावह होते जा रहे हैं। देश में कुल 2390 एक्टिव केसों में से केरल में सबसे ज्यादा 727 मामले हैं। सक्रिय मामलों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार को राज्य में 84 नए मामले सामने आए, अब यहां 681 मरीज हैं। कोरोना के हालिया संक्रमण में देश के 60 फीसदी सक्रिय मामले इन्हीं दो राज्यों में हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें