CG : बेटे ने ईंट से हमलाकर कर दी अपनी ही मां की हत्या, आरोपी... - CG Sandesh

CG : बेटे ने ईंट से हमलाकर कर दी अपनी ही मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। जिले के थाना डभरा अंतर्गत ग्राम रेड़ा से डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेड़ा में एक युवक द्वारा अपनी माता की ईंट से सिर, चेहरा और हाथ पर वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एफएसएल टीम को सूचना दी गई।

प्रार्थी शिव वारेन द्वारा दी गई मौखिक रिपोर्ट में बताया गया कि दिन में लगभग 13:30 बजे वह अपने घर पर था तभी बाहर से गाली-गलौज व मारपीट की आवाज आने पर बाहर निकला। बाहर देखा कि उसका पड़ोसी डमरूधर कुर्रे अपनी माता लक्ष्मीन बाई कुर्रे से गाली-गलौच कर रहा था और मारपीट करते हुए उन्हें घर से बाहर ले आया। डमरूधर ने लक्ष्मीन बाई को जमीन पर पटक कर ईंट से सिर, चेहरा और हाथ पर गंभीर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके पर रिपोर्ट दर्ज किया गया।


प्रार्थी गवाहो एवं आरोपी से विधिवत पूछताछ करने पर घटना के संबंध में यह तथ्य आया कि दिनांक 29.05.2025 के दोपहर करीब 01:00 बजे के आस-पास डमरूधर कुर्रे जो परछी मे सोया था अचानक उठकर अपने घर अंदर जाने पर आपनी माँ लक्ष्मीन बाई कुर्रे को गांव के एक व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखने से आक्रोशित हो गया और बहशबाजी गाली गलौच करने लगा जहाँ से जिस व्यक्ति के साथ अपनी माँ को अपत्ति जनक स्थिति में देखा था वह व्यक्ति यहाँ से भाग गया जिससे आरोपी डमरूधर कुर्रे आपनी माँ लक्ष्मीन बाई कुर्रे को चप्पल से मारते हुये गाली गलौच करने लगा जिससे उसकी माँ के साथ हाथापाई हुआ और दोनो घर के बाहर आ गये जहाँ डमरूधर कुर्रे अपनी मों को डस्ट से बना इंट से ताबड़तोड़ सिर, चेहरा, हाथ मे वार कर दिया जिससे लक्ष्मीन बाई कुर्रे अघेत अवस्था में लहू लुहान अवस्था में गिर पड़ी जिसे घसीटते हुये घर के परछी ले जाकर पटक दिया और वहाँ भी उसके साथ मारपीट किया जिससे उपकी मृत्यु हो गयी।

आरोपी डमरूधर कुर्रे के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें