CG : अकेली पैदल जा रही महिला को देखकर बदमाशों की बिगड़ी नियत,... - CG Sandesh

CG : अकेली पैदल जा रही महिला को देखकर बदमाशों की बिगड़ी नियत, अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला में एक विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर लौट रही महिला को सरेराह अगवा कर लिया। इसके बाद उसे सूने स्थान में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की ये वारदात मरवाही थाना क्षेत्र की है। बताय जा रहा है कि 35 वर्षीय विवाहिता मरवाही से अपने घर पैदल लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में चार बदमाशों की नीयत महिला पर बिगड़ गयी। आरोपियों ने महिला को सरेराह अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी देकर मौके से फरार हो गये।

इस घटना से दहशत में आयी महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बतायी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजन के साथ मरवाही थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल अमोल प्रजापति, राजा उर्फ राजकुमार और प्रेमचंद भैना को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथ एक नाबालिग भी घटना में शामिल था, जो कि वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस फरार नाबालिग की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें