अन्नदाताओं के हित में कार्य कर रही मोदी सरकार, एमएसपी बढ़ने ... - CG Sandesh

अन्नदाताओं के हित में कार्य कर रही मोदी सरकार, एमएसपी बढ़ने से किसानों को मिलेगा लाभ : योगेश्वर राजू सिन्हा

केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 के खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। खरीफ फसलों के लिए 2.07 लाख करोड़ रुपए की एमएसपी को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि होने से अन्नदाताओं को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार किसानों के लिए नई-नई योजनाओं को लागू कर उनकी आय में वृद्धि करने का कार्य कर रही है। साथ ही राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने भी किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। इस प्रकार डबल इंजन की सरकार से किसान भाइयों को डबल लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा है कि राज्य के अन्नदाताओं के लिए कृषक उन्नति योजना लागू कर सरकार ने उनका सम्मान बढ़ाया है। धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा हमने किया था, वो निभा रहे हैं। किसानों को उनकी मेहनत की सही कीमत देने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। केंद्र एवं राज्य की किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं से किसान लाभान्वित होकर खुशहाल हो रहे हैं। हमारी डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हर वर्ग को लाभ पहुंचाना है। किसान, महिलाओं, युवाओं के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। 

धान की एमएसपी 69 रुपए बढ़ाई गई

धान की नई एमएसपी 2369 रुपए तय की गई है, जो पिछली एमएसपी से 69 रुपए ज्यादा है। कपास की नई एमएसपी 7710 रुपए तय की गई है। इसकी एक दूसरी किस्म की नई एमएसपी 8110 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 589 रुपए ज्यादा है। एमएसपी तय करने में इस बात का ध्यान रखा गया है कि एमएसपी फसल की लागत से कम से कम 50% ज्यादा हो।

किसानों के लिए चल रही अनेक योजनाएं

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र द्वारा किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिससे छोटे वर्ग के किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। नई किस्मों के पैदावार के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। डिजिटल कृषि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा से नई फसलों को प्रोत्साहन

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि जिले में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा आयोजित किया जा रहा है। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशु पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें