CG : कनेर का जहरीला बीज खाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 22 ... - CG Sandesh

CG : कनेर का जहरीला बीज खाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 22 दिन पहले हुई थी शादी, शक के घेरे में पूर्व प्रेमी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक नवविवाहिता ने कनेर का जहरीला बीज खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी महज 22 दिन पहले ही गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा से शादी पेंड्रा के सोन बचरवार गांव में हुई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पूर्व प्रेमी पर ब्लैकमेल एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में रहने वाली आरती बंजारे की शादी 22 दिन पूर्व 8 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के सोन बचरवार गांव के रहने वाले युवक के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी। बेटी की शादी करने के बाद लड़की के परिजन काफी खुश थे और उसके बाद आरती को चौथिया लेवाकर मायके लेकर आ गए थे। पांच दिन पूर्व ही आरती अपने मायके सारबहरा आई थी।


जिसके बाद आरती ने अपनी भाभी को बताया कि उसने कनेर का बीज खा लिया है और वह मरने वाली है। उसकी भाभी ने तुरंत घर वालों को इसकी खबर दी और परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर उसकी तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मामले में परिवार के लोगों ने आरती बंजारा के पूर्व प्रेमी पर शक जताया है। उनका कहना है कि पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से आरती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें