CG ब्रेकिंग : खाई में गिरी 12 लोगों से भरी माजदा वाहन, तीन क... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : खाई में गिरी 12 लोगों से भरी माजदा वाहन, तीन की मौत, कई घायल

छुईखदान। जिले के छिंदारी बांध के समीप एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छुईखदान के समीप छिंदारी बांध के पास एक माजदा वहां खाई में गिर गया, जैसे मौके पर अपरा- तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि यह माजदा राजनांदगांव से तेंदूपत्ता भरने के लिए निकली थी, जिसमें कुल 12 लोग सवार थे।

दुर्घटना के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज छुईखदान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, दो लोग अभी भी वाहन में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया है, मजूदा वाहन राजनाद गांव के एक तेंदुपत्ता कारोबारी की बताई जा रही है, प्रारंभिक जांच के बाद वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें