CG : पार्टी देने के बहाने नर्स को घर बुलाया, फिर किया दुष्कर... - CG Sandesh

CG : पार्टी देने के बहाने नर्स को घर बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में रेलवे के अफसर ने एक नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने स्टेशन के मेडिकल यूनिट में पोस्टेड निजी हॉस्पिटल की नर्स को पार्टी के लिए घर पर बुलाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी अफसर ने उसे धोखे से घर पर बुलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित नर्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रेलवे के अफसर को गिरफ्तार कर लिया है।


नर्स के साथ रेप की ये घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स के पद पर पोस्टेड है। पुलिस में उसने रिपोर्ट दर्ज करायी कि संबंधित अस्पताल और रेलवे संयुक्त रूप से स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल यूनिट चलाते हैं। इसकी पूरी मॉनिटरिंग डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल द्वारा किया जाता है। नर्स ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अक्सर सुपरिटेंडेंट उससे औपचारिक बातचीत करता था।


यूनिट में साथ काम करने की वजह से फिरतू राम पटेल पिछले कुछ दिनों से पार्टी देने की बात कह रहा था। 17 मई को उसने नर्स को पार्टी देने के बहाने सरकंडा के गणेश वैली स्थित अपने घर बुलाया। रेलवे विभाग के अफसर होने के नाते वह उसकी बातों में आकर फिरतू राम के घर पहुंची। जहां यूनिट के अन्य सदस्य नही थे। ऐसे में आरोपी फिरतूराम ने उसे अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दहशत में आई पीड़िता करीब 10 दिनों तक डरी-सहमी रही और काम पर भी नही गयी।


परिजनों द्वारा उसकी इस हालत की जानकारी लेने पर उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित नर्स ने घरवालों के साथ पहुंचकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी फिरतूराम पटेल को उसके आफिस से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है। जिस कारण वो लंबे समय से अकेले रहता है। पति से परेशान होकर पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन भी किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें