CG : महिलाओं-बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला 60 व... - CG Sandesh

CG : महिलाओं-बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला 60 वर्षीय अधेड़ गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में एक बुजुर्ग व्यक्ति महिलाओं बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। मामला 2022 का है। आरोपी सुरेन्द्र कुमार पटेल ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया था। 4 साल बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली के साइबर टीम से मिले निर्देश के बाद जिसमें महिलाओं-बच्चों के अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने की बात थी। जांच में पता चला कि जिस मोबाइल सिम से फोटो वीडियो अपलोड की गई है वह खमतराई क्षेत्र में एक्टिव है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिसके बाद पुलिस ने सिम के होल्डर सुरेंद्र कुमार निवासी हर्षित विहार कालोनी उरकुरा रायपुर से पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 2022 से मोबाइल सिम खुद उपयोग कर रहा है। उसने ही आपत्ति जनक पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल किया था।

नई दिल्ली की साइबर टीम से मिले निर्देश के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एक्शन लेकर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी - सुरेन्द्र कुमार पटेल पिता स्व. गोपाल पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी हर्षित विहार कालोनी उरकुरा रायपुर

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें