CG : छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक, बस्तर पहुंचा मानसून, ... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक, बस्तर पहुंचा मानसून, बारिश की संभावना.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसून बस्तर पहुंच चुका है. और इसी के साथ गर्मी की छुट्टी हो गई है. अब लोगों को भीषण गर्मी नहीं सताएगी. जहां नौतपा में भीषण गर्मी से लोग परेशान होते थे. वहीं इस बार नौतपा में बारिश हो रही है. जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है.

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून बस्तर पहुंच चुका है. और कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा. इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया.

आज एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में बादल छाए हुए है. वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें