CG : घर पर गिरी आकाशीय बिजली, एक ग्रामीण की मौत, परिवार के 4... - CG Sandesh

CG : घर पर गिरी आकाशीय बिजली, एक ग्रामीण की मौत, परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले हो रही बारिश कहर बनकर टूट रही है। वहीं मंगलवार की दोपहर सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरिमा के पाकरिपारा में घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सांझी लाल मांझी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी सधाई , पुत्री बबली 11 वर्ष, पुत्र अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें