CG : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जल... - CG Sandesh

CG : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, 14 पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन.

रायपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक अपने नाम कर पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है.
बिहार के विभिन्न शहरों पटना, राजगीर, गया, भागलपुर, और बेगुसराय, में 4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए. इन पदकों में 3 स्वर्ण, 1 रजत, और 10 कास्ंय शामिल है.

बता दें कि, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत हर साल आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता है. इस साल इसमें 26 खेलों और 1 डेमो खेल को शामिल किया गया था. देशभर से हजारों युवा खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया. छत्तीसगढ़ से 135 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया, जिसमें 106 खिलाड़ी
और 29 सपोर्ट स्टाफ शामिल थे. राज्य के खिलाड़ियों ने गतका, कलारीपट्टू, स्वीमिंग, बैडमिंटन, जुडो, रग्बी, फेसिंग, वेटलिफ्टिंग, थांगता, मलखंभ, कबड्डी, कुश्ती, बास्केटबॉल, शूटिंग, और बॉक्सिंग, जैसे 15 खेलों में अपना दमखम दिखाया. और प्रदेश के 18 खिलाड़ियों ने 8 खेल विधाओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें