महासमुंद : हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला, जिंदगी और मौत के बीच जू... - CG Sandesh

महासमुंद : हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा युवक, आरोपी फरार

महासमुंद। जिले की तुमगांव थाना क्षेत्र में हथौड़ी से एक युवक पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गया है फरार आरोपी की तुम गांव पुलिस तलाश कर रही है घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी को तुम गांव पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना पास के सीसी टीवी में कैद हो गई है।



प्राप्त जानकारी अनुसार 25 मई की सुबह 10:45 को शिव कुमार सोनवानी गौतम ट्रेडर्स के पास एक कुर्सी पर बैठ था। जहां पर पहले से आरोपी रूपेश कुमार बंजारे और वीरू खड़े थे और आपस में बात चित कर रहे थे। इधर कुर्सी पर बैठे शिव कुमार सोनवानी मोबाइल में कुछ देख रहा था तभी अचानक रूपेश कुमार बंजारे ने अपने कमर में छुपा कर रखा हथौड़ी से शिव कुमार सोनवानी पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर रुपेश को दबोच लिया और तत्काल मामले की सूचना तुमगांव पुलिस को देखकर गंभीर रूप से घायल शिव कुमार सोनवानी को नजदीक के साइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां गौतम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें