ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा ! इन जिलों स... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा ! इन जिलों से सामने आए दो नए मरीज, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले में एक बार फिर राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को राज्य के दो जिलों, रायपुर और दुर्ग में दो नए कोरोना मरीज सामने आए है। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।


आपको बता दें रायपुर जिले में लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला रायपुर के अवंति विहार क्षेत्र की रहने वाली है। खास बात यह है कि संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है, जिससे संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल महिला का इलाज एमएमआई नारायणा अस्पताल में जारी है। दूसरा मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करने की भी अपील की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें