CG : पीएम रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला, ऑडियो हो... - CG Sandesh

CG : पीएम रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला, ऑडियो हो रहा है वायरल.

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम से पहले मृतक के परिजनों से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है.
बताया जा रहा है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब सेवन का जिक्र ना करने के बदले 10 हजार रुपए की डिमांड की गई. इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायकल ऑडियो में अस्पताल का कर्मचारी गोलू सिन्हा मृतक के परिजनों से बात करते हुए कहता है कि, अगर रिपोर्ट साफ-सुथरी चाहिए, तो 10 हजार रुपए देने होंगे. बातचीत के दौरान वह यह भी कहता है कि, अगर रिपोर्ट में शराब सेवन लिखा गया तो बीमा क्लेम नहीं मिलेगा.

वहीं मामला उजागर होने के बाद आरोपी कर्मचारी गोलू सिन्हा ने खुद को बचाते हुए कहा कि, उसने बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन के कहने पर परिजनों से बात की थी. उसने दावा किया कि, पैसे की कोई मांग उसने नहीं की. बल्कि सिर्फ संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई थी.

बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन ने कहा कि, मामला सामने आते ही उन्होंने नोटिस जारी कर दिया है. लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि, नोटिस किसे दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें