CG : पानी में डूबने से शावक हाथी की मौत
रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र में लगातार पानी में डूबकर शावक हाथियों कि मौत का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के पाकादरहा के आरएफ 1269 के चितवाही जंगल में पानी में हांथी के शावक का शव मिला।
प्राप्त जानकारी अनुसार, 24 मई 25 को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 19 हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा था जिसमे से एक शावक हाथी को पानी में डूबने से मौत हो गई है। वन विभाग द्वारा शावक हाथी का शव बहार निकालकर शव का पोस्टमार्टम करा के नियमानुसार दफना दिया गया है।
शावक हांथी कि उम्र लगभग 6 माह बताया जा रहा है। जो कल रात को हाथियों के नहाने के समय उक्त घटना होने कि बात कही जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें