CG : छाल रेंज के ग्राम सिंघीझाप में देखा गया हाथियों का बड़ा... - CG Sandesh

CG : छाल रेंज के ग्राम सिंघीझाप में देखा गया हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल.

रायगढ़ : रायगढ़ के छाल रेंज के सिंघीझाप में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है. जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि, इस दल में करीब 30 जंगली हाथी शामिल है. जिनमें शावकों की भी बड़ी संख्या है. वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य दिन-रात हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है.

हाथियों के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए आधे दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है. ग्रामीणों को किसी भी कार्य के लिए जंगल में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है. बाताया जा रहा है कि, छाल रेंज में इस समय लगभग 90 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. वहीं बोजिया वनमंडल के शेराझारिया क्षेत्र में भी हाथियों का दल घूम रहा है. जिससे आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है. वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें