CG : कोरबा से कवर्धा जा रही यात्रा बस अनियंत्रित होकर खेत मे... - CG Sandesh

CG : कोरबा से कवर्धा जा रही यात्रा बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल.

कोरबा : कोरबा से कवर्धा की ओर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. जिसके कारण बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच हुआ है.

बताया जा रहा है कि, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से पंडरिया अस्पताल पहुंचाया.

वहीं घटना की सूचना पर पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए है.
ममाले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें