CG : पावर प्लांट में बड़ा हादसा, वेल्डिंग करते समय धंसी मिट्ट... - CG Sandesh

CG : पावर प्लांट में बड़ा हादसा, वेल्डिंग करते समय धंसी मिट्टी, एक मजदूर की हुई मौत

कोरबा। जिले के पताढ़ी गांव में स्थित पावर प्लांट में हादसा हुआ है। यहां पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय एक एक मजदूर सतीश शांडिल्य (30) की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है और मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम पर लगाया जाता है। 

मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम कराया जा रहा है। मुनाफे की होड़ में मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं।  

मृतक सतीश कुमार के बड़े भाई पूनी राम ने बताया कि वह मूलतः कापन के रहने वाले हैं। वह पिछले 6 माह से काम करते आ रहा था। उसे फोन पर उसके दोस्तों ने बताया कि सतीश दब गया उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जहा आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सतीश वेल्डिंग का काम करता था और प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग कर रहा था। इस दौरान मिट्टी धसने से वो दब गया। और उसकी मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें