महासमुंद : सचिव को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुं... - CG Sandesh

महासमुंद : सचिव को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा - आत्महत्या करने की धमकी देती है

महासमुंद। ग्राम पंचायत कुकराडीह के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिव को हटाने की मांग को लेकर महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिव को हटाने के लिए लगातार जनपद और जिला पंचायत के पास आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक सचिव को हटाया नहीं गया है, जिसके कारण आज हमें कलेक्टर कार्यालय आना पड़ा। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव प्रेमलता सूर्यवंशी ग्राम पंचायत की कोई भी जानकारी हमें प्रदान नहीं करती है, फोन करने पर फोन भी नहीं उठाती और ऑपरेशन तिरंगा में भी अनुपस्थित थी, कोई भी जानकारी हमें प्रदान नहीं किया गया था। जब समस्याओं को लेकर ग्रामीण पंचायत सचिव के पास जाते हैं तो सचिव उल्टा ही ग्रामीणों को धमकाते हैं और सरपंच और पंचो के साथ ग्रामीणों के ऊपर रिपोर्ट दर्ज करा कर आत्महत्या कर लूंगी धमकी देती है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव को तत्काल पंचायत से हटाया जाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें