छत्तीसगढ़ में कब आएगा मानसून ! जानिए - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कब आएगा मानसून ! जानिए

रायपुर। दो रंगा मौसम की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. इस बार केरल में समय से पहले मानसून (Monsoon) की दस्तक होगी. ऐसे में छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में समय से पहले मानसून की एंट्री होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 7 दिन पहले यानि 27 मई को केरल पहुंच सकता है. इसके बाद अपने तय रास्ते से आगे बढ़ेगा. मौसम विभाग की माने तो साल 2025 में छत्तीसगढ़ में 5 दिन पहले मानसून की पहुंचने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में कब होगी मानसून की एंट्री

छत्तीसगढ़ में मानसून 7-8 जून तक पहुंच सकता है. सबसे पहले सुकमा जिले (First rain in Sukma) में मानसून की बारिश होगी. अनुमान है कि मानसून 10-11 जून तक राजधानी रायपुर को तरबतर कर देगा.

छत्तीसगढ़ में आमतौर पर मानसून की दस्तक 13 जून के आसपास हो जाती है. हालांकि पिछले साल प्रदेश में मानसून का दस्तक थोड़ा पहले हुआ था. हालांकि एंट्री के 5 दिन तक मानसून सुकमा में अटका रहा और 5-6 दिन बाद आगे की ओर रुख किया था. बता दें कि सुकमा-बस्तर के रास्ते कांकेर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए मानसून अंबिकापुर पहुंचता है. मौसम विभाग की माने तो मानसून को पूरे प्रदेश में सक्रिय होने में 5 से 7 दिन लगता है.

आमतौर पर प्रदेश में मानसून की दस्तक की तारीख 13 जून है और जगदलपुर में सबसे पहले मानसून प्रवेश करता है. वहीं 16 जून तक रायपुर तक पहुंचता है और 21 जून को अंबिकापुर में पहुंचता है. 

साल 2024 में 6 दिन पहले मौसम की दस्तक

बता दें कि पिछले साल यानी साल 2024 में मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की संभावना 12 से 15 जून के बीच जताई गई थी, लेकिन 6 दिन पहले यानी 8 जून को सुकमा में मानसून प्रवेश कर चुका था. वहीं साल 2023 की बात करें तो छत्तीसगढ़ में मानसून 21 जून को बस्तर में प्रवेश किया था और 22 जून तक अंबिकापुर में पहुंचा था.

आखिरी में सरगुजा संभाग में पहुंचता है मानसून

आमतौर पर बस्तर से प्रवेश करने वाला मानसून कांकेर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए सबसे आखिरी में सरगुजा, जशपुर पहुंचता है, क्योंकि यह राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है और झारखंड और ओडिशा से लगा हुआ है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें