CG : बैडमिंटन खेलने के दौरान युवक की मौत, हार्ट अटैक की आशंक... - CG Sandesh

CG : बैडमिंटन खेलने के दौरान युवक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह एक खिलाड़ी की डेमो खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भिलाई सेक्टर-04 निवासी 35 वर्षीय हिमांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। 


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, हिमांशु श्रीवास्तव हाल ही में रायपुर शिफ्ट हुआ था और अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। आज सुबह वह पहली बार सप्रे बैडमिंटन एकेडमी में डेमो क्लास के लिए पहुंचा था। उसने वहां मौजूद खिलाड़ियों से खेलने की इच्छा जताई, जिसे स्वीकार कर लिया गया।


करीब 8:30 बजे कुछ देर खेलने के बाद वह थककर कोर्ट के बाहर बैठ गया और थोड़ी ही देर में अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें